You are currently viewing MPPSC PRELIMS UNIT 1 Facts in Hindi  | MPPSC Pre Exam 2024
MPPSC PRE UNIT 1

MPPSC PRELIMS UNIT 1 Facts in Hindi | MPPSC Pre Exam 2024

Share to Care

MPPSC PRELIMS UNIT 1

MPPSC PRELIMS UNIT 1
MPPSC PRE UNIT 1

Indian History Important Facts

BHARAT KA ITIHAS


Hello दोस्तों स्वागत है आपका Shri Vedanta Academy (Best MPPSC Coaching in Indore) ,इस पोस्ट के माध्यम से हम MPPSC PRELIMS UNIT 1 –   Indian History के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे जो आपको आगामी परीक्षाओं में निश्चित से सहयोगी सिद्ध होगा , अगर आपको ये पोस्ट पसंद आती है तो अपने मित्रों और परीक्षा समूहों मे अवश्य शेयर कीजिएगा । (MPPSC PRE UNIT 1 Bharat Ka ITIHAS).


इस पोस्ट में हम MPPSC PRELIMS UNIT -1  सम्बंधित भारत का इतिहास से सम्बंधित परीक्षा हेतु अति महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे। 

भारत का इतिहास : 

  •   संकल्पना और विचार -भारतीय ज्ञान परंपरा ,भारत वर्ष,वेद ,उपनिषद आरण्यक ,ब्राह्मण ग्रन्थ ,षड्दर्शन ,स्मृतियाँ ,ऋत , सभा समिति ,गणतंत्र ,वर्णाश्रम , पुरुषार्थ , ऋण संस्कार ,पंचमहायज्ञ , कर्म का   सिद्धांत ,बोधिसत्व  तीर्थंकर 
  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास के प्रमुख विशेषताएं घटनाएं एवं उनकी प्रशासनिक सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएं।  
  • भारत की सांस्कृतिक विरासत कला प्रारूप साहित्य पर्व  एवं उत्सव।  
  • 19वीं एवं 20 में शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन।
  • स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • स्वतंत्रता के पश्चात भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन।

Note : इस पोस्ट को लगातार अपडेट किया जा रहा है ,इसे दोबारा अवश्य देखें।


MPPSC PRELIMS UNIT -1 RELATED MOST IMPORTANT FACTS : 

  • सर्वप्रथम भारत वर्ष का उल्लेख हाथीगुम्फा अभिलेख में किया गया है।
  • तैतरीय उपनिषद में नीति बोध से सम्बंधित शिक्षाएं दी गयी हैं।
  • वेदों के संकलकर्ता महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास को माना जाता है।
  • वेदों की संख्या  – 04 है जिन्हे संयुक्त रूप से संहिता कहा जाता है।
  • ऋचाओं के क्रम बद्ध ज्ञान को ऋग्वेद कहा जाता है इसमें १० मंडल और १०२८ सूक्त हैं।
  • ऋग्वेद की रचना विश्वामित्र द्वारा की गयी है और इसका पठनकर्ता होतृ कहलाता है।
  • ऋग्वेद के तीसरे मंडल में प्रसिद्ध गायत्री मंत्र है जो सावित्री देवता  को समर्पित है।
  • ऋग्वेद के नौवें मंडल में सोम देवता का उल्लेख है।
  • ऋग्वेद के आठवें मंडल की हस्तलिखित ऋचाएं खिल कहलाती हैं
  • ऋग्वेद का सबसे बड़ा मंडल १० वां मंडल है इसमें नदीसूक्त ,पुरुषसूक्त  है।
  • चतुष्वर्णी समाज की कल्पना का आदिस्रोत पुरुष सूक्त है जिसमें चार वर्ण ब्रह्मण ,क्षत्रिय,वैश्य और शूद्र  बतलाये गए हैं।
  • वैदिक साहित्य में ऋग्वेद के बाद शतपथ ब्राह्मण का स्थान है।
  • सर्वप्रथम भारत पर हूणों के आक्रमण की जानकारी भीतरी स्तम्भ अभिलेख से प्राप्त होती है।
  • विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र के उत्तर में  और बर्फीले पहाड़ के दक्षिण का मध्य का स्थान भारतवर्ष है।
  • सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है और सबसे नवीन वेद अथर्ववेद है।
  • ऋग्वेद का उपवेद  आयुर्वेद है ,यजुर्वेद का धनुर्वेद ,सामवेद का गंधर्ववेद ,और अथर्ववेद का उपवेद शिल्पवेद है।
  • सामवेद का ब्राह्मण ग्रन्थ पंचविश और अथर्ववेद का ब्राह्मण ग्रन्थ गोपथ है।
  • उपनिषदों की कुल संख्या १०८ है इन्हे वेदांत के नाम से जाना जाता है।
  • शंकराचार्य द्वारा उपनिषदों की संख्या 10 मानी गयी है।
  • कठोपनिषद में नचिकेता यम का प्रसिद्ध संवाद का वर्णन है
  • कठोपनिषद में इन्द्रिय नियंत्रण सम्वन्धी उपायों का वर्णन है।
  • सत्यमेव जयते मुंडक उपनिषद से लिया गया है।
  • मुण्डक उपनिषद का सम्वन्ध अथर्ववेद की शौनकी शाखा से है।
  • आत्मा की अमरता का वर्णन मुण्डक उपनिषद में किया गया है।
  • माण्डूक्य उपनिषद को अद्वैतवाद का पोषक कहा जाता है।
  • ऐतरेय उपनिषद में पांच इन्द्रियों का वर्णन किया गया है।
  • तैतरीय उपनिषद में ओम  का बखान किया गया है।
  • छान्दोग्य उपनिषद में जीव के 3 दोषों का वर्णन किया गया है।
  • अथर्ववेद का कोई आरण्यक ग्रन्थ नहीं है।
  • शतपथ ब्राह्मण में यज्ञ को विष्णु एवं विद्वान को ही देवता माना गया है।
  • सांख्य दर्शन के प्रतिपादक कपिलमुनि हैं इसका ग्रन्थ सांख्य सूत्र है।
  • योग दर्शन के प्रतिपादक पतंजलि हैं इसमें आष्टांग योग के बारे में वर्णन किया गया है।
  • उत्तर मीमांसा में उपनिषदों के आध्यात्म दर्शन का तार्किक विवेचन दिया गया है।
  • स्मृतियों में मनु स्मृति को प्राचीनतम एवं मानव का धर्मशास्त्र  माना  गया है।
  • याज्ञवल्क्य स्मृति में धर्म के 9 लक्षणों का वर्णन किया गया है।
  • याज्ञवल्क्य स्मृति  सम्बन्ध शुक्ल यजुर्वेद से है।
  • पराशर स्मृति में गर्भपात को ब्रह्महत्या के समान माना गया है।
  • ऋत को सबका मूल कारण माना गया है।
  • अथर्ववेद में सभा और समिति को प्रजापति की पुत्रियां माना गया है।
  • जैन तीर्थंकरों की जीवनी भद्रबाहु द्वारा रचित कल्प सूत्र में है।
  • अशोक द्वारा बनाए गए स्तूपों में सबसे प्रसिद्ध मध्य प्रदेश का सांची स्तूप है।
  • हर्यक वंश का संस्थापक बिंबिसार मगध की गद्दी पर 544 ईसा पूर्व में बैठा।
  • कौशांबी अभिलेख को रानी का अभिलेख कहा जाता है।
  • नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमार गुप्त ने की थी ।
  • चीनी यात्री ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आया।
  • 1 अगस्त 1920 को महात्मा गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया गया, इसकी पुष्टि कांग्रेस ने नागपुर अधिवेशन में की।
  • कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित किया था।
  • आत्मीय सभा की स्थापना सन 1815 में राजा राममोहन राय के द्वारा की गई थी।
  • सन 1874 में स्वामी दयानंद ने सत्यार्थ प्रकाश की रचना की थी जो की हिंदी भाषा में लिखी गई थी।

 

Note : इस पोस्ट को लगातार अपडेट किया जा रहा है ,इसे दोबारा अवश्य देखें।

 


इन्हे भी पढ़ें   : 

  1. Important Days in January Month | जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
  2. Important Days in February Month | फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
  3. Important Days in March Month | मार्च माह के महत्वपूर्ण दिवस
  4. Important Days in April Month | अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस
  5. Important Days in May Month | मई माह के महत्वपूर्ण दिवस
  6. Important Days in June Month | जून माह के महत्वपूर्ण दिवस
  7. Important Days in July Month | जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस

Read More :

  • MPPSC Prelims Complete Syllabus In Hindi >> Click Here

Shri Vedanta Academy
4.7
Based on 354 reviews
powered by Google
Nisha GourNisha Gour
15:41 21 Feb 24
DSMA NewsDSMA News
08:15 15 Feb 24
Best mppsc coaching in indore and faculty
BEST MPPSC COACHING IN INDORE 🤗
js_loader

Disclaimer : Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

Suneel Kewat Technical

Content Manage and Written By -SUNEEL KEWAT [2 Mains Experience & Tech Expert For Blogging]

Leave a Reply