You are currently viewing MPPSC PRELIMS UNIT-10 | TRIBES OF MADHYAPRADESH IN HINDI
MPPSC PRE UNIT 10

MPPSC PRELIMS UNIT-10 | TRIBES OF MADHYAPRADESH IN HINDI

Share to Care

MPPSC PRELIMS UNIT 10

MPPSC PRE UNIT 10

MPPSC PRE UNIT – 10 IMPORTANT FACTS

MPPSC PRELIMS UNIT 10 IN HINDI

MADHYAPRADESH KI JANJATIYAN


Hello दोस्तों स्वागत है आपका Shri Vedanta Academy (Best MPPSC Coaching in Indore) ,इस पोस्ट के माध्यम से हम MPPSC PRELIMS UNIT 10 – MADHYAPRADESH KI JANJATIYAN के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों को जानेंगे जो आपको आगामी परीक्षाओं में निश्चित से सहयोगी सिद्ध होगा , अगर आपको ये पोस्ट पसंद आती है तो अपने मित्रों और परीक्षा समूहों मे अवश्य शेयर कीजिएगा । (MPPSC PRE UNIT 10 IN HINDI).


इस पोस्ट में हम MPPSC PRELIMS UNIT -10 से सम्बंधित सूMADHYAPRADESH KI JANJATIYAN से सम्बंधित परीक्षा हेतु अति महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे।

मध्यप्रदेश की जनजातियाँ – विरासत, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य:


Note : इस पोस्ट को लगातार अपडेट किया जा रहा है ,इसे दोबारा अवश्य देखें।


MPPSC PRELIMS UNIT 10 – RELATED MOST IMPORTANT FACTS :

  • जनगणना 2011 के अनुसार भील मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति है।
  • पारधी जनजाति भोपाल रायसेन सीहोर जिले में पाई जाती है।
  • प्रदेश में अधिकतम जनजाति जनसंख्या वाला जिला धार एवं न्यूनतम जनजाति जनसंख्या वाला जिला भिंड है।
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत अलीराजपुर जिले में पाया जाता है।
  • मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियां भरिया बैगा एवं सहरिया हैं।
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की संरचना में एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक संवैधानिक आयोग है जिसका वर्णन अनुच्छेद 338 ए में किया गया है।
  • कर्नल जेम्स टॉड ने भीलों को बन पुत्र कहा है ।
  • भगोरिया भीलों का प्रमुख प्रणय पर्व है यह होली के अवसर पर लगता है।
  • तड़वी भील ऐसे भी लोगों को कहा जाता है जिन्होंने औरंगजेब के समय इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया था।
  • भीलों की स्थानांतरित कृषि को चीमाता कृषि कहा जाता है।
  • भीलों के मकानों को कू कहते हैं और भीलों के निवास फाल्या कहते है।
  • Halma पद्धति का संबंध भीलों से है।
  • गोल गधेड़ो विवाह भीलों में पारंपरिक विवाह पद्धति का एक प्रकार है।
  • भीलों का प्रमुख नृत्य भगोरिया है।
  • भगोरिया भीलों का प्रणय पर्व  है जो की होली के 7 दिन पूर्व शुरू होता है इसके तीन भाग हैं।
  • भीलों द्वारा इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए दिवासा नाम का पर्व मनाया जाता है।
  • गोंड जनजाति भारत की सबसे बड़ी एवं मध्य प्रदेश की दूसरी बड़ी जनजाति है।
  • गोंड जनजाति बारी नमक स्थानांतरित कृषि करती है।
  • गोंड जनजाति में घोटूल प्रथा का भी प्रचलन है।
  • अगरिया लोहे का काम करने वाले एवं कोयला भूतिस नाचने गाने वाले GOND होते हैं।
  • गोंड जनजाति नारायण देव को प्रसन्न करने के लिए लारूकाज त्योहार मनाती है इसमें सूअर की बलि दी जाती है।
  • पाटनगढ़ चित्रकला गोंड जनजाति में प्रचलित है।
  • गोंड जनजाति में कर्मा रीना परधौनी ददरिया नृत्य प्रचलित है।
  • कोल जनजाति भारत की प्राचीनतम जनजाति है जिसका उल्लेख ऋग्वेद अग्नि पुराण में हुआ है।
  • दहका कोलो का पारंपरिक नृत्य है।
  • सिडोली प्रथा कोरकू जनजाति में प्रचलित है।
  • पनिका जनजाति सामान्यतः कबीर पंथी जनजाति होती है।
  • उरांव जनजाति का युवा गृह धूम कोरिया कहलाता है।
  • उरांव जनजाति मैं सरहुल नृत्य प्रचलित है।
  • खैरबार जनजाति का आर्थिक जीवन मुख्यतः खेर के वृक्ष से कत्था बनाना है।
  • हलवा जनजाति मुख्यतः बालाघाट जिले में पाई जाती है ।
  • इंदिरा गांधी आदिवासी विश्वविद्यालय अमरकंटक जिले में स्थित है।
  • राष्ट्रीय जनजाति संग्रहालय भोपाल जिले में स्थित है।
  • बैगा जनजाति की उपजातियां बिंझबार नरोतिया भारोतिया हैं।
  • बैगों की स्थानांतरित कृषि बेवार होती है।
  • बलमा नृत्य बैगा का जनजाति द्वारा किया जाता है।
  • सहरिया जनजाति को खुटिया पटेल का संबोधन प्रिय है।
  • लहंगी सहरिया जनजाति का प्रमुख नृत्य है।
  • भरिया जनजाति में भड़म नृत्य प्रचलित है।
  • भारिया जनजाति के निवास स्थान को ढाना कहते हैं।
  • भारिया जनजाति दिवाली के अवसर पर अहीराई नृत्य करती है।
  • 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है.
  • 15 नवंबर को प्रति वर्ष बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है.
  • अगरिया जनजाति के प्रमुख देवता लोहासुर हैं।
  • बंजारा जनजाति को विश्व में कंघी का आविष्कारक माना जाता है एवं डंडाबेली नृत्य और तलवार नृत्य करती है।
  • जाबाली योजना सन 1992-93 में वेश्यावृत्ति गतिविधियों में लिप्त जनजातीय महिलाओं के कल्याण के लिए प्रारंभ की गई।
  • टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना 2022 में प्रारंभ की गई इसका उद्देश्य आदिवासी युवाओं को नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ।
  • मध्य प्रदेश का झाबुआ भीली गुड़िया के लिए प्रसिद्ध है।
  • छीपा शिल्प का संबंध भील जनजाति से है।
  • इस्माइल सुलेमान खत्री बाघ प्रिंट के प्रमुख कलाकार/कारीगर हैं ।
  • जनगढ़  श्याम गोंडी चित्रकार है मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में गोंडी गोंडी चित्रकार का निर्माण उन्होंने किया था।
  • भूरी बाई का संबंध मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से है यह पिथौरा चित्रकला में माहिर हैं।
  • शांति परमार एवं रमेश परमार का संबंध गुड़िया शिल्प से है एवं यह झाबुआ जिले के हैं।
  • काकसर त्यौहार अबूझमढ़िया जनजाति का त्यौहार है।
  • टंट्या भील को 1857 के स्वाधीनता संग्राम का आदिवासी जननायक माना जाता है वह गोरिल्ला युद्ध में विशेषज्ञ थे।
  • भीमा नायक ने बड़वानी की सेंधवा से 1857 के संग्राम में भाग लिया।
  • भीमा नायक को निमाड़ का रॉबिनहुड कहा जाता है।
  • श्री बादल भोई राज्य जनजाति संग्रहालय छिंदवाड़ा जिले में स्थित है ।
  • गुंजन सिंह कोरकू ने घोड़ा डोंगरी जंगल सत्याग्रह में आदिवासियों का नेतृत्व किया था।
  • पेमा फल्या का संबंध पिथौरा चित्रकला से है इनका जन्म झाबुआ में हुआ था।
  • रानी कमलापति का जन्म मध्य प्रदेश की सीहोर रियासत के सलकनपुर में हुआ था।
  • जमुना देवी मध्य प्रदेश की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री तथा प्रथम महिला नेता प्रतिपक्ष रहीं इन्हें बुआ जी के नाम से जाना जाता है।
  • आदिवर्त आदिवासी कला संग्रहालय खजुराहो में स्थित है।
  • भारिया जनजाति विकास प्राधिकरण तामिया जिला छिंदवाड़ा में स्थित है।
  • भीली सामुदायिक रेडियो केंद्र भाबरा अलीराजपुर में स्थित है।

 

 

 

  • डाटा अपलोड हो रहा है……..


MPPSC PRELIMS UNIT WISE CONTENT :

  1. MPPSC PRELIMS UNIT 1 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  2. MPPSC PRELIMS UNIT2 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  3. MPPSC PRELIMS UNIT 3 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  4. MPPSC PRELIMS UNIT 4 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  5. MPPSC PRELIMS UNIT 5 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  6. MPPSC PRELIMS UNIT 6 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  7. MPPSC PRELIMS UNIT 7 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  8. MPPSC PRELIMS UNIT 8 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI
  9. MPPSC PRELIMS UNIT 9 MOST IMPORTANT FACTS IN HINDI

इन्हे भी पढ़ें :

  1. Important Days in January Month | जनवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
  2. Important Days in February Month | फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिवस
  3. Important Days in March Month | मार्च माह के महत्वपूर्ण दिवस
  4. Important Days in April Month | अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिवस
  5. Important Days in May Month | मई माह के महत्वपूर्ण दिवस
  6. Important Days in June Month | जून माह के महत्वपूर्ण दिवस
  7. Important Days in July Month | जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिवस

Read More :

  • MPPSC Prelims Complete Syllabus In Hindi >> Click Here

Shri Vedanta Academy
4.7
Based on 354 reviews
powered by Google
Nisha GourNisha Gour
15:41 21 Feb 24
DSMA NewsDSMA News
08:15 15 Feb 24
Best mppsc coaching in indore and faculty
BEST MPPSC COACHING IN INDORE 🤗
js_loader

Disclaimer : Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

Suneel Kewat Technical

Content Manage and Written By -SUNEEL KEWAT [2 Mains Experience & Tech Expert For Blogging]

Leave a Reply